धान की बाली उठाकर साय ने कहा – कमल खिलाओ, धान 3100 में लेगी सरकार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। निकटवर्ती राज्य ओड़िशा में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बरगढ़ जिले के बिजेपुर विधानसभा में प्रभारी विलीस गुप्ता ने चुनाव प्रचार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मंच से छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने धान की बाली लहराते हुए ओड़िशा सरकार द्वारा किए गए वादा दोहराते हुए कहा कि वहां सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर कर धान खरीदी की जाएगी।

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गृहमंत्री विजय शर्मा ने समवेत शर्मा ने कहा कि निकटवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की सरकार के बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाई। इसका यह सुखद परिणाम हुआ कि प्रदेश की महतारियों को प्रति माह 1 हजार रूपए मिलना शुरू हो गया। वहीं, किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान का एकमुश्त पैसा मिलना शुरू हो गया।

             उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और सत्ता में आते ही सरकार ने मोदी की सभी गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया। उन्होंने विधानसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि बीजद सरकार ने ओड़िशा वासियों के सपने को चूर-चूर किया है।

        इस दौरान सह प्रभारी विनायक पटनायक, मनोरंजन साहू, अमरदीप सिंह जटाल, जगन्नाथ प्रधान, रजत गुप्ता, आशीष देहरी सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

You may also like

Leave a Comment