Home क्राईम न्यूज रात में डैम किनारे बावन परियों के संग मना रहे थे रंगरलियां, 3 जुआरी सपड़ाए

रात में डैम किनारे बावन परियों के संग मना रहे थे रंगरलियां, 3 जुआरी सपड़ाए

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कृष्णापुर डैम के समीप बावन परियों के संग रंगरलियां मनाना अय्याशों को उस वक्त महंगा पड़ा, जब मुखबिरी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर 3 जुआरियों को न केवल रंगे हाथों धरदबोचा, बल्कि फड़ राशि भी जब्त की। यह वाक्या शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

                            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 फरवरी की रात कोतरा रो पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।

   पुलिस के हाथ लगे जुआरियों में परमेश्वर चौहान पिता घुरवा चौहान (32 वर्ष) निवासी बांजीनपाली रायगढ़, राजकुमार ब्रज पिता छोटेलाल ब्रज (36 वर्ष) निवासी रामभांटा रायगढ़ और तुलसी चौहान पिता भोगीलाल चौहान (30 वर्ष) निवासी ग्राम मल्दा थाना पुसौर शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 5,600 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतरारो में धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

                इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चूड़ामणि गुप्ता एवं शिवा प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like