Home क्राईम न्यूज उत्कल एक्सप्रेस में जबलपुर का युवक बोरी में ले जा रहा था डेढ़ लाख का गांजा

उत्कल एक्सप्रेस में जबलपुर का युवक बोरी में ले जा रहा था डेढ़ लाख का गांजा

by SUNIL NAMDEO

नशे का सौदागर चढ़ा रेलवे पुलिस के हत्थे

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बदलते दौर में मुजरिम इतने हाईटेक हो गए हैं कि वे अब रेलवे को तस्करी का साधन बना चुके हैं। ऐसे में जीआरपी ने उत्कल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में जबलपुर के एक ऐसे युवक को रंगेहाथों धरदबोचा, जब वह डेढ़ लाख रुपए की गांजा को बोरी में छिपाकर ले जा रहा था।

                पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना रायगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 15 फरवरी क़ो मुखबीर सूचना के आधार पर ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस के पीछे जनरल बोगी मे एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देख पूछताछ की गई तो वह मूलतः मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कटंगी थानांतर्गत ग्राम बर्बात्ता निवासी भारत ठाकुर पिता इन्दर सिंह (23 वर्ष) निकला। वर्दीधारियों ने तलाशी ली तो उसके गुलाबी रंग के बैग के अंदर 2 पैकेट में 3 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,50,000 का रखा था, जिसे धारा 20 (b) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड लेकर जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया।

   इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आरके बोरझा, प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह, अरविल तिर्की, आरक्षक अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरी, गिरधर लहरे, राकेश ठाकुर, रोहित साहू, सरोज साव का योगदान रहा।

You may also like