श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक सारंगढ़ में 16 मई को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़ (सृजन न्यूज)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक अध्यक्ष गोल्डी नायक ने सारंगढ़ अग्रसेन भवन में आहूत की है।

           इस आवश्यक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी (रायपुर) के दिशा निर्देश एवं प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई (बिलासपुर) के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी वरिष्ठ पत्रकार और संभाग सचिव यशवंत सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक द्वारा जिले के 100 से भी अधिक पत्रकारों को जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की नियुक्ति पत्र व संघ का प्रेस कार्ड वितरण किया जाएगा।

          यह बैठक सारंगढ़ अग्रसेन भवन में 16 में को शाम 4:00 बजे आहूत है। बैठक में जिले के नए सदस्यों की नियुक्ति, आगामी समय में पत्रकार एवं जनहित के कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में चर्चा कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सारंगढ़, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा, कोसीर और बरमकेला अंचल के पदाधिकारी और पत्रकार साथी शामिल होंगे।

You may also like

Leave a Comment