रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और युवा नेता रजत गोयल सोनकर ने अपने क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को समय-समय पर पूरा करने के लिए शासन एवं प्रशासन से मांग पूरी कराते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसकी परिणति आज उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा सौ प्रतिशत खरा पाकर जूटमिल क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने की प्रक्रिया के अंतर्गत रजत गोयल सोनकर को रायगढ़ कांग्रेस जूटमिल मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। रजत गोयल जूटमिल क्षेत्र के काफी सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा हैं और उनके साथ युवाओं की बड़ी फौज है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता एवं कार्यक्रमों में उनका जोश सबने देखा है। इस नियुक्ति के बाद निश्चित ही जूटमिल मंडल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत साबित होगी, जिसका लाभ आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

इससे पूर्व रजत गोयल सोनकर शहर कांग्रेस में संयुक्त महामंत्री के पद पर नियुक्त थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के बाद रजत गोयल का कहना है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता की मेहनत और लगन को देखकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है।
