Home राजनीतिक राकेश पांडेय ने राजधानी में ली युकां की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

राकेश पांडेय ने राजधानी में ली युकां की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव और रायपुर जिला युवक कांग्रेस के प्रभारी राकेश पाण्डेय दो दिवसीय रायपुर जिले के दौरे पर गए। 

युकां नेता राकेश पांडेय ने प्रथम दिवस रायपुर जिला शहर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। द्वितीय दिवस रायपुर शहर के तीनों विधानसभा उत्तर, पश्चिम और दक्षिण की संगठन स्तर पर अलग-अलग बैठकें लेकर ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन के कार्यक्रमों को लेकर सबकी जवाबदेही सुनिश्चित की।
                  बैठकों में मुख्य रूप से प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार मेनन और जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण तथा सह प्रभारी सहित विधानसभा अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

You may also like