Home राजनीतिक लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन

लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत के प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर के अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी तथा शाखा यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं,  कांग्रेसजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

      इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने उन्हें याद कर बताया कि स्व. लाल बहादुर शास्त्री एक सादगी पसंद और ईमानदार नेता थे। उनका जीवन और विचार आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। संकट के समय में “जय युवा जय किसान” का उद्घोष कर श्री शास्त्री ने देश के स्वावलंबन और सुरक्षा हेतु बेहतर नीतियों का निर्माण किया।
            वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक उनकी भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग दिखाया। हम सभी उन्हें सदैव सादगी पसंद नेता के रूप में याद रखेंगे।

   कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, यतीश गांधी, दीपक मंडल, नारायण घोरे , संतोष चौहान, प्रदीप चौहान, वसीम खान, दीपक भट्ट, शुक्लांबर भट्ट, सोनू पुरोहित शामिल रहे।

You may also like