Home राजनीतिक बाबा साहेब को महानिर्वाण दिवस पर कांग्रेस कार्यालय ने किया नमन

बाबा साहेब को महानिर्वाण दिवस पर कांग्रेस कार्यालय ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का महानिर्वाण दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति तस्वीर में माला अर्पण किया तो कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अनिल शुक्ला ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त डॉ. अंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री बने। संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे,और महिला अधिकारों व श्रमिक कल्याण के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने दलितों को समानता दिलाने के लिए पूना पैक्ट जैसे महत्वपूर्ण समझौते किए और अंततः बौद्ध धर्म अपनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा, उपेंद्र सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, संतोष बोहिदार, संदीप अग्रवाल,कामता पटेल, मिर्जा अहमद बेग, सत्यप्रकाश शर्मा, अमरनाथ उपस्थित थे।

You may also like