Home राजनीतिक जमीन गाईडलाईन दर बढ़ने के खिलाफ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जमीन गाईडलाईन दर बढ़ने के खिलाफ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार द्वारा जमीन गाईडलाईन की दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शाम 5 बजे स्टेशन चौक पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यही नहीं, कांग्रेसियों ने सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

      जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने रातोंरात जमीन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मकान बनाना या खरीदना अब एक सपना बन गया है। वहीं, शहर अध्यक्ष शाखा यादव आरोप लगाया कि यह बढ़ोतरी भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने और आम आदमी को लूटने की साजिश है। गाइड लाइन दरों में 10 से लेकर 900 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी पूरी तरह से जन-विरोधी हैं। कांग्रेस प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और नागरिकों के साथ खड़ी है। जब तक ये मनमानी दरें वापस नहीं ली जातीं, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी भी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस का आंदोलन और भी तेज होगा और यह पूरे प्रदेश में फैलेगा।

             कार्यक्रम मे ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शाखा यादव, सलीम नियारिया, दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, दीपक मंडल, राजेश कछवाहा, दुष्यंत देवागंन, विकास ठेठवार, मदन महंत, नारायण घोरे, सुनील आनंद, हरि खुटे, प्रमोद देवांगन, रजत गोयल, अमरकांत साहू, शब्बीर उल्लाह खान, गौरांग अधिकारी, संदीप अग्रवाल, रवि पाण्डेय, मुरारी भट्ट, विनोद महेश, हरेराम तिवारी, रत्थू जायसवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, जानकी काटजू, रंजना पटेल, बरखा सिंह, लता खुटे, बीनू बेगम, अरुणा चौहान, महिला अध्यक्ष रानी चौहान, संजय देवांगन, कामता पटेल, देवेन्द्र सिदार, शारदा सिंह गहलोत, सुरेन्द्र शर्मा, विजय टंडन, मिंटू मसीद, राजू बोहिदार, श्याम काटजू, श्रेयांश शर्मा, गुलशन साहू, पुनीराम, गोलू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    You may also like