पनवाड़ी का बेटा प्रथम थवाईत बना मैकेनिकल इंजीनियर, गोल्ड मेडल से हुआ सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। हौसले बुलंद हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं। कामयाबी के इस मूलमंत्र को आत्मसात कर शिक्षा के क्षेत्र में गर्वीला मुकाम पाया है एक साधारण पनवाड़ी के असाधारण बेटे ने। शहर के कार्मेल स्कूल रोड में पान दुकान लगाने वाले पप्पू लाल थवाईत के बेटे प्रथम थवाईत ने दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल के साथ न केवल बीटेक मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग कम्प्लीट किया, बल्कि जिंदल के अंगुल प्लांट में बतौर मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर अपने करियर का श्रीगणेश भी किया। यही वजह है कि चांदनी चौक के थवाईत परिवार के साथ पुरानी बस्ती के बाशिंदे भी अपने प्रथम की सफलता पर गर्वान्वित हैं।

ओपी विश्वविद्यालय, रायगढ़ के पांचवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। ओपी जिंदल स्कूल, रायगढ़ के सभागार में आयोजित रूप में प्रोफेसर विजय कुमार गोयल (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, रायपुर), श्रीमती शालू जिंदल (चांसलर ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़), सब्यसाची बंद्योपाध्याय (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जिंदल स्टील, रायगढ़), डॉ. आरडी पाटीदार (कुलपति ओपी जिंदल विश्वविद्यालय), एवं डॉ. अनुराग विजयवर्गीय (कुलसचिव ओपी जिंदल विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। इस पाँचवें दीक्षांत समारोह के दौरान स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट तथा स्कूल ऑफ साइंस के कुल 546 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए 22 स्वर्ण, 23 रजत एवं 21 कांस्य पदक भी सम्मानित छात्रों को प्रदान किए गए। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और उपलब्धि का प्रतीक बना।

     इस भव्य दीक्षांत समारोह में शहर की पुरानी बस्ती के होनहार युवा प्रथम कुमार थवाईत को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उन्होंने गोल्ड मेडल के साथ बीटेक मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग कम्प्लीट कर लिया है। प्रथम वर्तमान में मैकेनिकल इंजीनियर जेएसपी अंगुल ओड़िशा में पदस्थ हैं। प्रतिभाशाली प्रथम कुमार थवाईत का गोल्ड मेडल से सम्मान होने से थवाईत समाज के लोग अत्यंत हर्षित हैं, साथ ही तमाम परिजनों व इष्ट मित्रों से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी मिल रही है।
   

You may also like

Leave a Comment