बरौद कोयला खदान के हालात नहीं सुधरे तो होगा आंदोलन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ ने एसईसीएल के उपप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले की सबसे पुरानी खदानें बरौद, बिजारी और जामपाली वर्तमान में बदइंतजामियों के कारण काफी दयनीय स्थिति में है। इन खदानों से रोज हजारों टन कोयला बेचा जा रहा है, इसके बाद भी एसईसीएल के द्वारा यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन खदानों में चलने के लिए सड़क ही नहीं है। पूरे रोड में 5 फीट तक पानी भरे हैं, फिर भी गाड़ियां इनको पार कर कोयला लोड करने के लिए एसईसीएल की खदान जाती है जिसमें लगातार रोज कोई ना कोई घटना हो रही है, इसके बाद भी एसईसीएल प्रबंधन को कोई फर्क नहीं।

खदान में बना नया कांटा, चढ़ने के लिए रास्ता नहीं
कुछ दिनों पहले बरौद में नया कांटा लगाया गया है, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन रास्ता बनाना भूल गया। गाड़ियों को लोडर की मदद से धकेल कर ऊपर चढ़ाया जाता है, तब कही जाकर वाहनों का कांटा हो पाता है। थोड़ी लापरवाही में गाड़ियां बगल गड्ढे में गिर जाती है और गाड़ी मालिक को लाखों का नुकसान होता है।

कांटे की सफाई न होने से गाड़ियों में शॉर्टेज

बरसात के समय में कांटे की ऊपरी सतह में पूरा कीचड़ जम जाता है। इस वजह से प्रतिदिन गाड़ियों में शॉर्टेज की समस्या आती है। इसमें गलती एसईसीएल की है जो प्रतिदिन साफ सफाई नहीं करवाती, लेकिन इसका खामियाजा गाड़ी मालिक को चुकाना पड़ता है।

आंदोलन की दी चेतावनी

यूनियन के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा अगर जल्द ही एसईसीएल प्रबंधन इन अव्यवस्थाओं को दूर नहीं करता तो रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ उसके खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

You may also like

Leave a Comment