सत्तीगुड़ी चौक से बैकुंठपुर की जर्जर सड़कों का हो कायाकल्प – अनुपमा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने निगम आयुक्त को ज्ञापन पत्र देकर मांग की है कि व्यस्ततम बैकुंठपुर मोहल्ले के कुछ महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य हैं जो वार्ड क्रमांक 14 बैकुंठपुर से अन्य मार्गों को जोड़ते हैं, का निर्माण कार्य मोहल्ले के बाशिंदों द्वारा मांग करने के बावजूद भी निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण रुका हुआ है। इसके अतिरिक्त भी नए सड़क निर्माण बाबत भी मांग आयुक्त को पार्षद द्वारा सौंपे ज्ञापन में की गई है ।
                              विदित हो कि सत्तीगुड़ी चौक से बैकुण्ठपुर कुआं से लेकर कोतरा रोड, बैकुण्ठपुर से गौशालापारा जिन्दल टेक्टाईल तक की बीटी रोड अत्यंत ही खराब और जगह – जगह पर अमृत मिशन के कारण गढ्ढे होने से मार्ग जर्जर होने के चलते आवाजाही सुगम नहीं है। अपने ज्ञापन पत्र में अनुपमा ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों का डामरीकरण हो रहा है, वहीं इस व्यस्तम मार्ग का निर्माण नहीं होना समझ से परे है। चूंकि इस क्षेत्र के लोगों के द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि सड़क का निर्माण अतिशीघ्र करवायें ताकि यातायात व आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
          ज्ञापन में आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय से अनुरोध किया गया है कि इन प्रभावित सड़क का निर्माण इसलिए भी जरूरी है कि इन मोहल्लों से ढिमरापुर, कार्मेल स्कूल, कोतरा रोड की ओर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन है और जर्जर सड़कों के चलते रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती है। इस विषय पर निगम प्रशासन को गंभीर होकर त्वरित कार्यवाही करना अतिआवश्यक है, इसलिए उक्त सड़क के निर्माण के लिए तत्काल निर्देशित करें ताकि वार्डवासियों की समस्या का समयानुसार समाधान हो सके।

You may also like

Leave a Comment