नंदेली की बिटिया करुणा कैवर्त्य दसवीं की मेरिट लिस्ट में, उमेश पटेल ने दी बधाई

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली की कक्षा दसवीं की छात्रा कु. करुणा कैवर्त्य ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कु. करुणा कैवर्त के मेरिट सूची में आने से खरसिया विधानसभा समेत पूरे जिले में खुशी की लहर व्याप्त है। करुणा को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

               इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल टॉपर करुणा कैवर्त्य को बधाई देने के लिए विद्यायल पहुंचे। उन्होंने जिले को गौरवान्वित करने वाली करुणा को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वे भी कामयाबी के शिखर पर पहुंचें। उत्साहित करुणा कैवर्त्य ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं समेत पूरे विद्यालय परिवार को दिया है।

              करुणा कैवर्त्य को बधाई देने वालों में ग्राम पंचायत नंदेली के उपसरपंच और विद्यालय के संरक्षक सुदर्शन पटेल, संरक्षक उम्मेद पटेल समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, उपाध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष खगपति मालाकार, सचिव प्रदीप पटेल, उमाशंकर पटेल, एकनाथ पटेल, लालकुमार पटेल, राकेश पटेल, दीपेश यादव, कन्हैया पटेल, ओशाराम यादव, शौकी श्रीवास शामिल हैं, जिन्होंने विद्यालय पहुंचकर करुणा कैवर्त्य को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment