ओपी चौधरी ने कहा – रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने हम समर्पित होकर कर रहे काम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

1 करोड़ से अधिक लागत के दो कार्यों का किया भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 28 में सहस्त्रबाहु प्रतिमा का होगा अनावरण, पंचतत्व उद्यान में नवग्रह और एक्यूप्रेशर तकनीक का होगा विकास

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में 1 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपये की लागत से 2 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 63 लाख 79 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 27 में पंचतत्व उद्यान विकास कार्य एवं 29 लाख 35 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 28 में सहस्त्रबाहु चौक निर्माण कार्य शामिल है।
                     वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास का हम अध्ययन करें तो कलार समाज का बड़ा योगदान सामने आता है। छत्तीसगढ़ में हम बस्तर के सुदूर अंचलों में भी जाते है तो कलचुरियों की बहुत सारी यादें, उनका समृद्ध इतिहास और स्मृतियां हमें दिखाई देती है। इतिहास में उनके योगदान का स्मरण करना और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 28 में जल्द सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापित होगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द ही यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कलार समाज को 20 लाख रुपए की सौगात भी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सभी मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें। पूरे रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हमें समर्पित होकर काम करना है।
              महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ के चारों ओर विकास हो रहे है। वे शहर की सोच से पहले ही विकास के कार्यों को गति दे रहे हैं। शहर में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर, दो ऑक्सीजोन सहित सड़क निर्माण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के भवन निर्माण, सहित विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, जो विकास की गति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और ज्यादा कार्य शहर के लिए होंगे। इस दौरान सभापति डिग्री लाल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
                    इस मौके पर अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार,  सुरेश गोयल, विवेक रंजन सिन्हा, पंकज कंकरवाल, आशीष ताम्रकार, कौशलेष मिश्रा, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ,  सलीम नियारिया, त्रिवेणी डहरे, अक्षय कुलदीप, विजय जायसवाल, दिनेश जायसवाल, शैलेष माली, संजय अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, उपायुक्त सुतीक्षण यादव सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मंच संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।
पंचतत्व उद्यान में नवग्रह और एक्यूप्रेशर तकनीक का होगा विकास
1 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से कलेक्टोरेट के सामने पंचतत्व उद्यान का विकास होगा। पंचतत्व उद्यान के इनर सर्कल में नौ ग्रहों को प्रदर्शित करने वाले 9 अलग – अलग पौधे लगाए जाएंगे। जो बाद में वृक्ष का रूप लेंगे। यह ग्रह मानव शरीर का निर्माण करने वाले पंचतत्व वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश को दर्शाती है। इसमें आंकडा सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसी तरह पलाश चंद्र का, खैर मंगल, अपामार्ग बुद्ध, पीपल गुरु, चंदन राहु, शमी शनि, अश्वगंधा केतु, डुमर शुक्र यह सभी पौधे पंचतत्व गार्डन में लगाए जाएंगे। उद्यान के आउटडोर सर्किल में आठ अलग-अलग प्रकार के एक्यूप्रेशर तत्वों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें अलग-अलग तरह के स्टोन, रेत मिट्टी, पेड़ की छली, पानी आदि होंगे। एक्यूप्रेशर एक प्राचीन तकनीक है, जिसका उपयोग कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें तनाव, अनिद्रा, पाचन, दर्द, थकान, ब्लड सर्कुलेशन, माइग्रेन, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत व अन्य फायदे हैं। इसी तरह ओपन जीम भी होगा, जिसमें शहरवासी व्यायाम कर सकेंगे।

You may also like

Leave a Comment