Home रायगढ़ न्यूज संयुक्त मोर्चा ने विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में खोला मोर्चा

संयुक्त मोर्चा ने विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में खोला मोर्चा

by SUNIL NAMDEO

जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। संयुक्त मोर्चा रायगढ़ के बैनर तले रायगढ़ जिले के समस्त शैक्षिक संगठन गत 25 मई को कमला नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और शिक्षक एवं पदाधिकारियों ने शासन के द्वारा चल रही विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में चर्चा कर कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों जैसे सेटअप 2008,आरटीई 2009 एवं एनईपी 2020 के तहत कुछ बिंदुओं पर अपना सुझाव जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु योजना बनाए।

                       इसके परिपालन में आज 26 मई को मोर्चा के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपते हुए उस पर विस्तृत चर्चा कर अपना सुझाव प्रस्तुत किया। ज्ञापन में सम्मिलित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर जिन बिंदुओं पर समस्या का निराकरण किया जा सकता है उनके निराकरण करने हेतु स्वीकृति दी गई एवं अन्य बिंदुओं को उच्च कार्यालय में अवगत कराने की आश्वासन देते हुए अविलंब संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय में ज्ञापन की कॉपी मूलतः प्रेषित की गई।

              कलेक्टर की अनुपस्थिति के कारण उनसे चर्चा नहीं हो पाई परंतु ज्ञापन की कॉपी कार्यालय में दे दी गई है। यथाशीघ्र कलेक्टर से भी मिलकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की जावेगी। संयुक्त मोर्चा ने अपील की है कि जिले के सभी शिक्षक 28 मई को प्रस्तावित मंत्रालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और आंदोलन में सम्मिलित होने हेतु रायपुर जरूर पहुंचे।

You may also like