विष्णु के शासन में भाजपा ने जो कहा वो किया – गुरुपाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


जांजगीर (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जांजगीर लोक सभा के सह प्रभारी गुरुपाल सिंघ भल्ला अपने प्रभार क्षेत्र के आठों विधानसभा में सतत जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता से जुड़े हैं। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आज वे पामगढ़ विधानसभा के ग्राम कोसा और मुलमुला के बूथ में महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।

                  छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद से ही विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ की विवाहित माताओं और बहनों को 1 हजार रुपए महीने की राशि का सहयोग प्रारंभ किया था। अब 1 मई को उसकी तीसरी किस्त भी बहनों के खाते में आ गई। आभार कार्यक्रम में श्री भल्ला शामिल हुए।

          इस कार्यक्रम में गुरूपाल सिंघ भल्ला के साथ विधानसभा प्रभारी पंकज तिवारी, मुलमुला मंडल अध्यक्ष उद्यलिक साहू सहित अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment