सौरभ नामदेव को फिर मिली अभाविप के जिला संयोजक की जिम्मेदारी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

शिवम मिश्रा बने खेलो भारत के प्रदेश सह संयोजक

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का 57 प्रदेश अधिवेशन राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ। इसमें रायगढ के जिला संयोजक का दायित्व सौरभ नामदेव को पुनः मिला। इसी तरह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र गबेल (जोबी, खरसिया), राखी बोहिदार (रायगढ़),अंश शर्मा (रायगढ़) का दायित्व मिला।

                       गौरतलब है कि अभाविप को विश्व में सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। अभाविप अपने स्थापना के बाद लगातार 75 से भी अधिक बरस से छात्र हित राष्ट्रहित को लेकर निरन्तर कार्यरत है और यह सभी कैंपस में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरन्तर लड़ने के लिए जाना जाता है। अभाविप न सिर्फ छात्र हित बल्कि राष्ट्रहित के कार्य को भी बखूबी करता आ रहा है।

                 अभाविप समाज के प्रत्येक तबके के लिए कार्य करने वाला एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो निरन्तर कार्य करता है। चाहे वह कला का क्षेत्र हो चाहे,वह खेल का क्षेत्र हो चाहे वह पर्यावरण हो या फिर समाज सेवा का कार्य हो, सभी क्षेत्रो में अभाविप कार्यकर्ता है, इसलिए आज इसे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है।

You may also like

Leave a Comment