Home रायगढ़ न्यूज वार्ड नंबर 30 से शिवसेना नेता रिंकू विश्वास बिगाड़ सकते हैं दिग्गजों का समीकरण

वार्ड नंबर 30 से शिवसेना नेता रिंकू विश्वास बिगाड़ सकते हैं दिग्गजों का समीकरण

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड क्रमांक 30 से शिवसेना के जिलाध्यक्ष अमित विश्वास उर्फ रिंकू पार्षद चुनाव में उतर कर दिग्गजों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

                      रिंकू सामाजिक और जनहित के कार्यों में लगातार कई वर्षो से सक्रिय हैं। शिवसेना के जिला अध्यक्ष के पद में रहते रिंकू रायगढ़ के हर समस्या के लिए कई वर्षों से संघर्ष करते रहे हैं। नल, नाली, सड़क सहित कई तरह के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते आये हैं। यही नहीं, रिंकू हिन्दू राष्ट्र की मांग, गौ माता की हत्या करने वाले को हत्या का सजा देने के लिए 3 बार दिल्ली तक धरना कर चुके हैं।

          छत्तीसगढ़ी भाषा को भारत में मान्यता देने लिए भी दिल्ली में धरना प्रदर्शन के अलावे गली मोहल्ले की राजनीति करते हुए रिंकू युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। फिर, शिवसेना के जिला अध्यक्ष के पद से आज वो वार्ड 30 का पार्षद चुनाव लड़ने का मन बनाये हुए हैं। उनकी व्यवहारिक छवि हर किसी के मदद करने के लिए तत्पर रहने वाले अगर वार्ड नंबर 30 में उतरते हैं तो दिग्गजों के खिलाफ जाने से इंकार नहीं किया जा सकता।

You may also like