रायगढ़ में एमआईसी की हुई आखरी बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर सरकार के कार्यकाल के अंतिम एमआईसी बैठक कल शुक्रवार को देर शाम हुई। महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू की अध्यक्षता में बैठक शांति पूर्ण सम्पन्न हुई। इस कार्यकाल समाप्ति की अंतिम बैठक रखी गई थी।

                                        चूंकि भविष्य में अभी कोई बैठक होना तय नहीं है, इस कारण राष्ट्रीय सहायता योजना जिसके अंतर्गत मृतक परिवार के आश्रितों को 20 हजार की राशि मिलती है। प्रकरणों में जो कार्य आवश्यक है तथा निराश्रित पेंशनधारियों विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता आदि के प्रकरण को देखते हुए अंतिम बैठक आहूत की गई।

                 एजेंडों को स्वीकृति प्रदान की गई ताकि आचार संहिता ओर चुनाव के बीच इन हितग्राहियों को लाभ में विलंब न हो। बैठक के अंत में निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने महापौर और एमआईसी सदस्यों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

                      मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू, एमआईसी सदस्य, श्रीमती लक्ष्मीन मिरी, शेख सलीम नियारिया, रत्थू जायसवाल, विकास ठेठवार, प्रभात साहू, रमेश भगत, राकेश तालुकदार, संजय देवांगन, निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, कार्यालय अधीक्षक रामनारायण पटेल समेत अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment