दीपक यादव बने उच्च न्यायालय छग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बिलासपुर (सृजन न्यूज़)। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के पुनर्गठन अंतर्गत 19 दिसंबर संघ के “स्थापना दिवस” के अवसर पर संघ के प्रबंधकारिणी समिति हेतु कई सदस्य बिना किसी विरोध के मनोनित किए गए हैं।

           अध्यक्ष के रुप में दीपक कुमार यादव, उपाध्यक्ष – रामकिशोर बघेल, सचिव – बसंत कुमार गुप्ता, सह सचिव – श्रीमती अलका नामदेव, कोषाध्यक्ष – अभिषेक लुकास निर्विरोध चुन लिए गए। वहीं अन्य सदस्यों में कौशल प्रसाद साहू, गुलाब जमोरिया, दिनेश साहू, संजय यादव, गोकुल साहू, भीम बली यादव तथा तकनीकी सलाह एवं सहयोग के लिए लीलाधर साहू को शामिल किया गया है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने संघ को मान्यता दिलाये जाने में सभी कर्मचारियों से सहयोग मांगा है।

    ज्ञात हो कि 24 दिसंबर को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के कर्मचारियों ने साथी कर्मचारी संदीप शर्मा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार का “सेवा सम्मान एवं विदाई” समारोह सफलता पूर्वक आयोजित किया। यहां यह बताना आवश्यक है कि दीपक कुमार यादव उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के पूर्व न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा के लीगल असिस्टेंट थे और छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में राज्य सलाहकार रह चुके हैं। ये वर्तमान में ट्रांसलेशन विंग, सुप्रीम कोर्ट सेक्शन, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में सेवारत हैं।

You may also like

Leave a Comment