निमिषा पांडेय को पितृशोक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। टपर्दा-बालपुर पाण्डेय परिवार के छोटे गौटिया स्व. सुरेश प्रसाद पाण्डेय के ज्येष्ठ सुपुत्र, नीरज पाण्डेय और बगीचा एसडीओपी निमिषा पाण्डेय के पिता, सेवानिवृत्त शिक्षक नाथूराम पाण्डेय अब नहीं रहे। 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है।

                            ज्ञात हो कि नाथूराम पाण्डेय विगत कई वर्षों से अस्वस्थ थे। आज रात अचानक उनकी तबियत नासाज हुई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। अपना अंतिम समय उन्होंने अपने परिजनों के साथ रायगढ़ के बैकुंठपुर मोहल्ले में बिताया। श्री पाण्डेय अपने पीछे पत्नी श्रीमती बसन्तलता पाण्डेय, पुत्र नीरज, बहू संगीता, पुत्री निमिषा, दामाद अनुराग, पोती पीहू और नाती विशु के साथ भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

                           सरल, हंसमुख और सहयोगी व्यक्तिव के धनी नाथूराम पाण्डेय नटवर स्कूल से वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। वे बच्चों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहे। वे सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कई तरीकों से समाज सेवा में लगे रहे। स्व. पाण्डेय अपने कार्य के प्रति समर्पित और अनुशासित थे। उनके द्वारा पढ़ाए गए दर्जनों छात्र-छात्राएं आज उच्च पदों पर आसीन हैं।

                           ऐसे सदात्मा के असामायिक निधन से उनके परिवार और चाहने वालों में गहरा शोक व्याप्त है। अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर बैकुंठपुर निवास में रखा गया है, जहां उनके परिजन और मित्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे कयाघाट जूटमिल स्थित मुक्तिधाम तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment