पुरस्कार वितरण के साथ चक्रधर नगर स्कूल में स्नेह सम्मेलन का समापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नृत्य, तात्कालिक भाषण, निबंध, वाद-विवाद और नाटक प्रतियोगिता में बच्चों ने दी प्रस्तुति

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ में 3 दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का समापन 20 दिसम्बर को पार्षद पंकज कंकरवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

               विद्यार्थियों की सोच, उनका विवेक और उनकी वैचारिक दृष्टि को समृद्ध करने के लिए निबंध प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे बौद्धिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में क्रम अनुसार अंतिम दिवस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच रखा गया था। वाद विवाद का विषय इस सदन की राय में सोशल मीडिया विद्यार्थियों के लिए वरदान है, के पक्ष में तीन विद्यार्थी अन्नू बेहेरा, शाहीन शाहनवाज और राधिका यादव, जबकि विपक्ष में कीर्ति यादव, संजना सबर व लीसा चौहान ने अपने मजबूत तर्कों के साथ अपनी वैचारिक प्रस्तुति देकर वाद विवाद प्रतियोगिता को सफल और बहुत रोचक बना दिया।

                 इस अवसर पर इन तीनों बौद्धिक प्रतियोगिता निबंध, तात्कालिक भाषण एवं डिबेट कम्पीटिशन के प्रभारी ब्याख्याता रमेश शर्मा ने ऑडिएंस से निवेदन किया कि वे वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों से कुछ प्रश्न करें। इस मौके पर निर्णायक ज्यूरी के सदस्य व्याख्याता व्हीएस शुक्ल और व्याख्याता वसुंधरा पांडेय तथा एंकरिंग कर रहे व्याख्याता शैलेंद्र कुमार नन्दे ने प्रतिभागियों से एक एक सवाल करते हुए उनका बौद्धिक परीक्षण किया, जिसका सुंदर और तर्कपूर्ण जवाब प्रतिभागियों ने दिया।

                      मंचासीन मुख्य अतिथि पार्षद पंकज कंकरवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार शराफ एवं व्याख्याता व्हीएस शुक्ल एवं रमेश शर्मा की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का यह समारोह समापन की ओर गतिमान होता गया। निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम शगुफ्ता और संजना सबर, द्वितीय किरण डडसेना, तृतीय कशिश बरेठ, तात्कालिक भाषण में प्रथम शाहीन शाहनवाज, द्वितीय राधिका यादव, तृतीय अन्नू बेहेरा, वाद-विवाद में प्रथम कीर्ति यादव, द्वितीय संजना सबर जबकि तृतीय स्थान पर अन्नू बेहेरा रही।

       अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि के आशीर्वचनों के उपरांत विजेता और प्रतिभागी बच्चों को एकल एवं समूह नृत्य, खेलकूद एवं अन्य विविध विधाओं से जुड़े पुरस्कार का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई जिसकी व्यवस्था में प्रभारी बव्याख्याता केपी देवांगन निष्ठापूर्वक लगे रहे। इस सुंदर आयोजन के लिए विद्यालय के प्राचार्य राजेश डेनियल द्वारा बच्चों एवं समस्त स्टॉफ को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की गई।

You may also like

Leave a Comment