अब महिला कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

डॉ. आंबेडकर को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के मामले से हुआ सियासी बवाल

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभाते हुए केंद्रीय मंत्री हाय – हाय के नारे लगाए।

     विगत मंगलवार राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. बीआर आंबडेकर के लिये अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने पूरे देश मे जमकर विरोध किया। वहीं, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के आदेशानुसार और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार रायगढ़ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

                                 पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला समेत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, साथ ही महिला कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान, सरस्वती भगत एवं सुरजीत कौर मीडिया प्रभारी, उर्मिला लकड़ा उपाध्यक्ष, रेखा वैष्णव उपाध्यक्ष, पिंकी बेगम उपाध्यक्ष पद्मा चौहान उपाध्यक्ष, सायरा बेगम उपाध्यक्ष, जम्बोवती चौहान उपाध्यक्ष, श्रीमती गायत्री सिंह उपाध्यक्ष, सत्यवती पटेल उपाध्यक्ष, किरण बरेठ महामंत्री, सरस्वती साहू, सद्भावना सिंह, श्यामा सिंह कोषाध्यक्ष, सुनीता मिंज, विजया अजगल्ले, पिंकी यादव, सरोजनी साहू, महासचिव पल्लवी महंत, सारिका चौहान, रजनी चौहान, विमला यादव, कृष्णा चौहान, सह-सचिव बारसुन बेग, अप्सरी बेगम, राधा साहू, सरला तिवारी तथा सदस्यो में श्रीमती खीर बाई चौहान, पूर्णिमा गांधी, सरोजनी उरांव, गीता तिकी, सीमा तिर्की, रजनी चौहान, सरिता लकड़ा, पीली शर्मा, जानकी यादव, लक्ष्मीन यादव, गंगा बाई महिलांगे, गंगा आदित्य, कांति जायसवाल, तुलसी चौहान, उमा महंत, गड़िया महंत, रोशनी महंत, रुक्मणि, कुन्ती वैष्णव, श्यामप्यारी महंत उपस्थित थीं।

You may also like

Leave a Comment