जगतपुर में निकली मतदाता जागरूकता रैली

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़। स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत मतदान केंद्र क्रमांक 1 और 5 यानी जगतपुर क्षेत्र के महिला एवं पुरुष मतदाताओं द्वारा 25 अप्रैल को रैली निकाली गई। इस दौरान घर-घर जाकर 7 मई को मतदान जरूर करने की अपील की गई।

                                   

                             गुरुवार शाम 7 बजे से निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में रैली निकाली। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने क्षेत्र के लगभग सभी घरों में जाकर मतदाता पर्ची मिलने और 7 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करने की बात कही। विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्र क्रमांक 5 में मतदान प्रतिशत काम था, इसलिए क्षेत्र के लोगों को मतदान अनिवार्य रूप से करने जागरूक किया जा रहा है।

                                 

                                    घर-घर जाकर लोकसभा चुनाव में 7 मई को मतदान जरूर करने संबंधित संकल्प पत्र हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। रैली जगतपुर आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू होकर विभिन्न गलियों से होती हुई मेन रोड और वापस क्षेत्र की गलियों में गई। इस दौरान मतदान दिवस 7 मई, सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने संबंधित नारे लगाए गए। लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउंसमेंट कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया।

                        रैली अभियान के दौरान डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, जिला मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा, निगम के अधिकारी कर्मचारी, क्षेत्र की सभी बीएलओ और मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment