महतारी वंदन की राशि से दुलेश्वरी ने खरीदी आटा चक्की, शुरू किया रोजगार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज़)। सुशासन का 1 साल में जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुतिउरकुली की रहने वाली दुलेश्वरी बाई साहू ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव किया है। दुलेश्वरी को इस योजना के तहत 1,000 रुपये की सहायता राशि मिली, जिसे उन्होंने समझदारी से उपयोग किया और अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को सुधारने का एक बड़ा कदम उठाया।

                              दुलेश्वरी ने इस धनराशि को अन्य छोटी बचतों के साथ मिलाकर अपने घर में एक आटा चक्की मशीन खरीदी। इस मशीन से उन्होंने न केवल अपने परिवार की जरूरतों को पूरा किया, बल्कि गांव में सेवा प्रदान कर अतिरिक्त आय का स्रोत भी शुरू किया। इस आटा चक्की के जरिए दुलेश्वरी बाई अपने गांव के लोगों के लिए ताजा और गुणवत्तापूर्ण आटा उपलब्ध करा रही हैं। इसका सीधा असर उनकी आमदनी और परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ा।

     अब वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन चुकी हैं। दुलेश्वरी बाई ने महतारी वंदन योजना और राज्य सरकार की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है। दुलेश्वरी बाई ने अपनी जिंदगी में सरकारी योजनाओं का सही और सार्थक उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसका प्रमाण दिया है।

         दुलेश्वरी की मेहनत और संकल्प ने उन्हें अपने परिवार और समाज में सम्मान दिलाया। यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी पारिवारिक स्थिति को आर्थिक रूप से संबल देने के लिए प्रयासरत हैं। महतारी वंदन योजना ने न केवल दुलेश्वरी की आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि स्वरोजगार की शुरुआत की है।

You may also like

Leave a Comment