Home रायगढ़ न्यूज विष्णुदेव सरकार के 1 बरस के कार्यकाल के खिलाफ कांग्रेस ने किया पोस्टर प्रदर्शन

विष्णुदेव सरकार के 1 बरस के कार्यकाल के खिलाफ कांग्रेस ने किया पोस्टर प्रदर्शन

by SUNIL NAMDEO

कहा – छग भाजपा सरकार ने लचर कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर किया पूरे एक साल

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। 13 दिसंबर को प्रदेश भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल लचर कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर पूर्ण होने पर हुई आमजनों की बदहाली को लेकर आज बैनर व पोस्टरों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण व प्रकोष्ठ पदाधिकारी जिला कांग्रेस भवन से पोस्टर प्रदर्शन मार्च करते हुए गांधी प्रतिमा पहुंचे। वहां प्रदेश बीजेपी की विष्णुदेव सरकार के खिलाफ मौन होकर पोस्टर बैनर प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ।

                                 जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल आज पूर्ण हो रहा है। एक वर्ष के इस कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित के मु‌द्दों से आम जनता बदहाल हो चुकी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य भाजपा सरकार की एक वर्ष के असफल कार्यकाल में बेहाल हुई छत्तीसगढ़ की स्थिति को आम जनता तक पहुंचाने के उ‌द्देश्य से 13 दिसम्बर से चरणबद्ध आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पोस्टर बैनर प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया है। वहीं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज 1 घंटे का कार्यक्रम सरकार की बदहाली को लेकर पोस्टर प्रदर्शन किया जा रहा है।

        इसके तहत शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कांग्रेसजन भाजपा सरकार के विभिन्न विफलताओं बलौदाबाजार अग्निकाण्ड, लोहारीडीह हत्याकाण्ड, बलरामपुर पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत, आदिवासी फर्जी मुठभेड, हसदेव जंगल कटाई, महिलाओं के साथ हो रही अनाचार, प्रदेश में बदहाल कानून-व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर मौन-प्रदर्शन करने का उद्देश्य आमजनता का ध्यान बीजेपी सरकार की विफलता पर आकृष्ट कराया जाना है। इस चरणबद्ध कार्यक्रमों में 14 दिसंबर को महिला कांग्रेस, 15 दिसंबर को एनएसयूआई,16 दिसंबर को युवक कांग्रेस व 17 दिसंबर को किसान कांग्रेस के पदाधिकारी गण प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था व आमजनों की बदहाली के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पोस्टर बैनर प्रदर्शन करेंगे।

                          आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू, नारायण घोरे पूर्व एल्डरमैन, प्रभारी महामन्त्री जिला कांग्रेस शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, रानी चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, संतोष बोहिदार, शेख ताजीम, सेवादल संगठक शकील अहमद, राजेश भारद्वाज, सूरज उपाध्याय, मिलन मिश्रा, संतोष कुमार चौहान, रवि पांडेय, आशीष शर्मा, विनोद कपूर, वीनू बेगम, संजुक्ता सिंह, रिंकी पांडेय, सुनीता मिंज, रंजना पटेल, यशोदा कश्यप, अभिषेक शर्मा, नरेश जायसवाल, संतोष ढीमर, अभिजीत श्रीवास, मिर्जा अहमद बेग, राजू बोहिदार, प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो, राजू बोहिदार, सत्यप्रकाश शर्मा, अशोक सोनी, राजेश कछवाहा, गोविंद साहू, मिंटू मसीद उपस्थित थे।

You may also like