शहीद वीरनारायण सिंह को पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के पहले सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर आज उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामन्त्री और नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार ने साथियों के साथ अमर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

                   जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा ने वीर नारायण सिंह के विषय मे बताया कि 1857 में जब भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ तो उन्होंने जेल से भागकर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। वीर नारायण सिंह ने बड़ी संख्या में आदिवासियों और किसानों को संगठित करते हुए जब अंग्रेजों को चुनौती दी,
तब उन्हें फिरंगी पकड़कर रायपुर ले आए और राजद्रोह का आरोप लगाकर कोर्ट में पेश किया। जज ने 10 उन्हें फांसी देने का फैसला सुनाया। 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौंक पर वीर नारायण सिंह को फांसी दे दी, तब अंग्रेज उनसे इतना डरे हुए थे कि उन्हें 6 दिनों तक सूली पर लटकाए रखा। फिर भी तसल्ली नहीं हुई तो क्रूरतापूर्ण तोप से उड़ा दिया था। आज हम उनकी शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

               कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार,प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, शेख ताजीम, संतोष बोहिदार, संतोष कुमार चौहान, कामता पटेल, आशीष शर्मा, सूरज उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, मिर्जा अहमद बेग, संतोष ढीमर, आकाश समुद्रे उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने दी।

You may also like

Leave a Comment