छात्रा के जन्मदिन पर रविशंकर स्कूल में परिजनों ने कराया न्यौता भोज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के चांदमारी स्थित शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में 28 नवम्बर को कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्रा कु. पूर्वी सिंह मरावी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इतवार सिंह (शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष) और पालक द्वय जयप्रकाश राजा व सुश्री चित्ररेखा पोर्ते ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्राथमिक शाला रविशंकर एवं माध्यमिक शाला चांदमारी के विद्यार्थियों को न्यौता भोज कराया।

                    सर्वप्रथम पूर्वी सिंह मरावी और उसके परिजनों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा -अर्चना की। तत्पश्चात् पूर्वी सिंह मरावी ने डॉ.मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रविशंकर) एवं श्रीमती प्रेमलता चंदेल (प्रधान पाठक माध्यमिक शाला चांदमारी) व अन्य शिक्षकों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सभी ने छात्रा को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उपहार भी भेंट किया।

                            शालेय परिवार द्वारा पूर्वी सिंह मरावी के परिजन इतवार सिंह व सुश्री चित्ररेखा पोर्ते का आत्मीय स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात् श्री इतवार सिंह व सुश्री चित्ररेखा पोर्ते ने विद्यार्थियों को न्यौता भोज अंतर्गत बिस्किट व चाकलेट वितरित किया गया। फलस्वरूप बच्चे काफी आनंदित हुए। आगंतुकों ने शाला में चल रही गतिविधियों की सराहना की। शालेय परिवार ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शिक्षक द्वय सन्नी खाण्डेय व श्रीमती कुमुदनी सिदार की विशेष उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment