जनादेश स्वीकार, झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी बीजेपी – ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

33 दिनों में 52 बैठकों रैली के जरिए वित्तमंत्री के प्रभार वाले 6 विधानसभा में 5 में मिली जीत

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। झारखंड चुनाव परिणाम की प्रतिक्रिया देते हुए स्टार प्रचारक रहे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि जनादेश स्वीकार है और भाजपा झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

          विदित हो कि झारखंड में ओपी चौधरी ने सघन प्रचार प्रसार के जरिए भाजपा के पक्ष में समां बांधा। 33 दिनों के प्रचार के दौरान उन्होंने 52 बैठकें और रैलिया की। यही वजह है कि उनके प्रभार वाले 6 विधानसभा सीट में 5 प्रत्याशियों को जीत मिली।

           इनमें हजारीबाग विधानसभा से प्रदीप प्रसाद को 43516 वोट, बरकट्ठा विधानसभा से अमित यादव को 3660 वोट, बरही विधानसभा से मनोज यादव को 49291, बड़का गांव विधानसभा से रोशन चौधरी को 31393 वोट से जीत हासिल हुई।

                  भाजपा के सहयोगी दल आजसू के मांडू विधानसभा से निर्मल महतो को 231 वोट से जीत हासिल हुई। भाजपा के सहयोगी दल आजसू की रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चौधरी को 6790 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment