छत्तीसगढ़ रोलबॉल टीम में रायगढ़ के 9 बालक व 4 बालिका का चयन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़।  सचिव और कोच मो.आबिद साबरी ने बताया कि 16 वीं राष्ट्रीय रोलबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग देहरादून 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित है। रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप जो 15 मार्च से 15 अप्रैल तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बड़े रामपुर में लगाया गया था, उसमें से चयनित 09 बालक और 04 बालिकाओं का चयन 16वीं राष्ट्रीय रोलबाल क्रीडा प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए हुआ है।

                              छत्तीसगढ़ रोलबॉल टीम में बालक वर्ग में राघव बेरीवाल, कपीश अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल, सुयेश यादव, खिलेश्वर यादव, सूर्यांश पांडे, हरिओम गुप्ता, कुशाग्र पटेल और अकुल मोदी का चयन हुआ है। बालिकाओं में छत्तीसगढ़ टीम में लोकांक्षा पटेल, अनुष्का गुप्ता, यशस्वी पांडेय और अन्वेशा शर्मा का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ टीम रायगढ़ से 23 अप्रैल को उत्कल एक्सप्रेस से रायगढ़ से हरिद्वार के लिए रवाना होगी।

                         कोच के रूप में छत्तीसगढ़ टीम में बालक टीम में राजा रेशम पटेल और बालिका टीम में कोच के रूप में सत्या द्विवेदी टीम के साथ होगी। रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। साथ ही विनोद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को जीतकर घर वापस लौटे के लिए शुभकामनाएं दी।

                 इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य विक्रम अग्रवाल , खगेश पटेल, सदस्य राजा रेशम पटेल, सत्या द्विवेदी , सुश्री सीमा साह, सुश्री तुलसी पटेल मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment