बाल ब्रम्हचारी ने किया तहतक का शुभारंभ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। हिन्दी नववर्ष विक्रम संवत 2081 के आगमन और बासंतीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हिन्दी समाचार पोर्टल “तहतक” का बाल ब्रम्हचारी बाबा गोपाल चरण ने विधिवत शुभारंभ करते हुए सम्पादक पंचम सिंह ठाकुर एंड टीम को आशीर्वाद दिया।

जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम देलारी के समीप हरेभरे वन से आच्छादित खूबसूरत पहाड़ी की गोद में स्थित आश्रम में बाल ब्रह्मचारी बाबा गोपालचरण दास के कर कमलों से पोर्टल न्यूज तहतक का शुभ मुहूर्त में श्रीगणेश हुआ। बिना किसी तामझाम और प्रदर्शन के बेहद ही सादगी पूर्ण ढंग से हुए इस कार्यक्रम में बाबा ने तहतक न्यूज के सम्पादक पंचम सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। यही नहीं, बाल ब्रम्हचारी ने आशीर्वचन में यह भी कहा कि तहतक आम आदमी की आवाज बनकर अपने नाम के अनुरूप कार्य करे, साथ ही सत्य के मार्ग पर चलते हुए जनहित व देशहित में कार्य कर रायगढ़ का नाम रोशन करे।

You may also like

Leave a Comment