बटन चाकू से लोगों को धमकाने वाला गया जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर। बटन चाकू लहराते हुए लोगों को आतंकित कर रहे एक मुल्जिम को राजधानी पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचते हुए जेल भेजा है।

                             दरअसल, मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि बॉम्बे मार्केट के पास एक व्यक्ति बटन वाला धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस ने लोगों को आतंकित करते हुए आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेला निवासी आरोपी संतोष ध्रुव पिता विजय ध्रुव उम्र (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 1 बटन वाला धारादर चाकू जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

You may also like

Leave a Comment