मुख्यमंत्री साय ने नन्ही रिकॉर्ड होल्डर बेटियों पर की स्नेह रस की वर्षा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

6 वर्षीया भव्या कोटडिया को अविष्कारकों और 3 वर्षीया भविषा कोटडिया को 100 देशों की राजधानियों का याद है नाम

रायपुर (सृजन न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में 6 वर्षीया भव्या और 3 वर्षीया भविषा कोटडिया अपने माता-पिता के साथ मुलाकात की। भाव्या को अविष्कारकों के नाम और 3 वर्षीया भविषा को 100 देश की राजधानियों के नाम कंठस्थ है।

                           भव्या के नाम आविष्कारों के नाम सुन कर उनके अविष्कारकों का नाम सबसे तेजी से बताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस दर्ज है। भव्या ने 1 मिनट 35 सेकंड में 50 अविष्कारकों के नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह भविषा के नाम 2 मिनट 21 सेकंड में 100 देश की राजधानियों के नाम बताने का रिकॉर्ड वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज है।

                     मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन नन्ही बेटियों की इतनी छोटी उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इन बच्चियों के पिता गौरव कोटडिया ने मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी बेटियों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए उनके प्रमाण पत्र और मेडल दिखाएं। इस अवसर पर बच्चियों की माता श्रीमती नमिता कोटडिया भी उपस्थित थीं।

You may also like

Leave a Comment