बैंकर्स क्लब ने वृद्धाश्रम में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। बैंकर्स क्लब (retd) रायगढ़ ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, बापूजी का नाम रहेगा, जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया।

            वहीं, रिहैब फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धजन आश्रम फटहामुड़ा में गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर समाजसेवी जस्सी फिलिप तथा आश्रम की सबसे वरिष्ठ महिला ने माल्यार्पण किया। वृद्धजन को क्लब द्वारा बिस्कुट पैकेट का वितरण किया गया। क्लब के वरिष्ठ साथी कमलेश सिन्हा ने महात्मा गांधी के बैरिस्टर से लंगोटी धारण के महान यात्रा को रेखांकित किया और रघुपति राघव राजा राम तथा वैष्णव जन का गायन किया।

                   कार्यक्रम में आरएल चंद्रिकापुरे, टीके घोष, कमलेश सिन्हा, देवताेष विश्वास, दिनेश श्रीवास्तव, गणेश लाल तिवारी, प्रमोद सराफ की उपस्थिति रही। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में लायनेस क्लब, रायगढ़ की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

You may also like

Leave a Comment