स्कूल, घर से लेकर गांव को साफ रखने की ली गई शपथ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

शिक्षक और छात्र-छात्राएं गांधी जयंती पर चलाएंगे स्वच्छता मुहिम

कोसीर/सारंगढ़(सृजन न्यूज़)। कोसीर मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे स्कूल परिवार द्वारा स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में स्कूल परिवार और विद्यार्थियों को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई।

         शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने आसपास एवं घर को स्वच्छ रखने की शपथ ली, वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने स्कूल के आसपास सफाई करते हुए महात्मा गांधी की जयंती पर गांव में स्वच्छता के लिए संदेश भी दिए और 2 अक्तूबर को कोसीर के हृदय स्थल में सफाई कार्यक्रम की योजना पर सफाई अभियान का कार्यक्रम करने के लिए योजना बनाई।

                            2 अक्तूबर को विद्यार्थियों द्वारा सफाई और स्वच्छता कार्यक्रम किया जायेगा। स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एसपी भारती, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रमुख विशेषर खरे, शिक्षक आरपी जांगड़े, अनिल वर्मा और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment