38 बरस तक खाकी की शान बढ़ाने वाले एएसआई हेमसागर पटेल हुए सेवानिवृत्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पुलिस कप्तान ने विभागीय साथियों की मौजूदगी में किया सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला पुलिस बल में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत हेमसागर पटेल आज 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में "सेवा सम्मान कार्यक्रम" में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने हेमसागर पटेल को शॉल, श्रीफल और पेंशन आदेश भेंट कर सम्मानित किया गया।

                            रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि हेमसागर पटेल ने वर्ष 1986 में आरक्षक के रूप में पुलिस बल में कदम रखा और अपने कार्यकाल के दौरान कई पदोन्नतियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी हैं और अंतिम पद सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवा पूरी की और थाना कोतरारो से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। श्री पटेल अपनी पत्नी श्रीमती छाया पटेल व अन्य परिजनों के साथ रायगढ़ के बोईरदादर चक्रधरनगर क्षेत्र में निवासरत हैं। उनके पुत्र गोपेश पटेल कृषि में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी पुत्री श्रीमती प्रियंका पटेल गृहिणी हैं।

                   कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा, हेमसागर पटेल ने पुलिस विभाग में अनुकरणीय सेवा दी है, उनके अनुभव से विभाग को आगे भी मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनकी पेंशन, ग्रेचुएटी आदि राशि सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी की जाए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, आकाश मरकाम, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, आरआई अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सीताराम ध्रुव, स्टेनो अशोक देवांगन, मुख्य लिपिक जेपी चेलकर समेत सभी ने हेमसागर पटेल को पुष्प गुच्छ और मालाएं भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

        वहीं, हेमसागर पटेल ने अपने विदाई संदेश में पुलिस बल की चुनौतियों और विभाग में स्टाफ की कमी को रेखांकित किया, साथ ही अपनी सेवाओं के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया।

You may also like

Leave a Comment