नवब्याहता को खुदकुशी के लिए किया मजबूर, दहेज लोभी पति गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। हेड क्वाटर डीएसपी अभिलेश कौशिक के हमराह पुसौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के कारण हुई एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति जीवन मेहर, पिता चन्द्रमणी मेहर (30 वर्ष) निवासी पड़िगांव, थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

                        घटना के संबंध में 23 सितंबर 2024 को पुसौर के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि मृतिका रोजी मेहर, पति जीवन मेहर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पड़िगांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुसौर पुलिस मर्ग कायम कर नवविवाहिता की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी थी। गई। जांच के दौरान मृतिका के मायके एवं ससुराल पक्ष के साथ-साथ स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

                 बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका रोजी मेहर का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व जीवन मेहर से हुआ था। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने 23 सितंब को आत्महत्या कर ली। जांच के बाद 25 सितंबर को आरोपी जीवन मेहर व अन्य के खिलाफ धारा 80(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर डीएसपी अभिलेश कौशिक ने अपराध डायरी ली

                              त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे और उनकी टीम के साथ आरोपी जीवन मेहर को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई में निरीक्षक रोहित बंजारे, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment