मियां ने लगाई फटकार तो जहर गटक गई बीवी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। पड़ोस के शादी समारोह से देर रात लौटी बीवी को मियां ने फटकार लगाई तो गुस्से में महिला ने जहर पी लिया। ऐन मौके पर परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर विवाहिता की जान बच गई। यह प्रसंग धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार आमगांव निवासी श्रीमती तारा राठिया पति जयकुमार राठिया (32 साल) शुक्रवार रात अपने पड़ोस में हो रहे वैवाहिक समारोह में शामिल होने गई। देर रात को महिला जब घर वापस लौटी तो पति भड़क गया। फिर क्या, मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पति के वाक्य प्रहारों से क्षुब्ध महिला ने क्षणिक आवेश में आकर घर मे रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

कुछ देर में जहर का असर होने पर तारा को बदबूदार उल्टी करते देख बदहवास राठिया परिवार उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए तो जहर खुरानी का खुलासा होते ही चिकित्सक सघन उपचार में जुट गए। नतीजतन, अब विवाहिता की हालत खतरे के दायरे से बाहर है। पुलिस बिषबाधिता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

You may also like

Leave a Comment