रायगढ़। रायगढ़ में इन दिनों ओवरलोड गाड़ियां बेधड़क और बेखौफ सड़कों पर दौड़ रही हैं। ना इन्हें नियम का डर है न कानून का। विभाग की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण वाहन के मालिको की मौज हो गई है। रायगढ़ जिले के मुख्य बाईपास मार्ग के साथ साथ प्रतिबंधित मार्गो पर भी फ्लाईएस एवं अन्य खनिज लोड किए हुए ओवरलोड भारी वाहने दौड़ रही है। यह गाड़ियां धड़ल्ले से जहरीले फ्लाईएस, धूल, धुंए उड़ाने के साथ साथ लगातार हादसों को अंजाम दे रहे हैं। उसके साथ सड़कों पर आने जाने वाले दो पहिया चालकों आसपास के घरों, दुकानें,स्कूल, कार्यालयों में रहने वाले लोग इन जहरीले पदार्थों को खाने में मजबूर हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में इससे लगातार बुरा असर पड़ रहा है। रायगढ़ में प्रदूषण से संबंधित अनेक नई बीमारियों की लगातार बढ़ती संख्या देखी जा रही है। इसको लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस ने पूर्व में भी उक्त मामले को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
आशीष ने अब जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही शासन और प्रशासन सुस्त पड़ गया है। बड़ी- बड़ी गाड़ियां सड़कों में बेखौफ दौड़ रही है। भाजपा सरकार आते ही ओवर लोड गाड़ियां चलाने का डर भय समाप्त हो गया है। आशीष ने यह भी बताया कि रायगढ़ जिला उद्योग से भरा है। गाड़ियों का आवागमन तो आम बात है पर ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। सड़कें खराब हो रही है। खास तौर पर इन दिनों पुसौर और रायगढ़ से ओडिशा रोड पर फ्लाईएस लोड गाड़िया दौड़ रही है, जो पूरी तरह से ओवरलोड रहती है। कोयला डस्ट इनसे उड़ता रहता है। फ्लाइएस से ओवरलोड गाड़ियों के तेज गति से चलने से हवा में काला डस्ट उड़ रहा है जिस कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
इस मामले में जिला परिवहन विभाग पर मौन होने का आरोप लगाए हुए आशीष ने सवाल उठाया है कि अगर अब भी यह काला कृत्य नहीं रुका तो युवा कांग्रेस जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।





