क्लासिकल आर्ट को बनाए रखने में योगदान दे – जस्टिस संजय अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कलाकारों का किया गया सम्मान

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। चक्रधर समारोह के गरिमामय मंच पर हाई कोर्ट जस्टिस संजय अग्रवाल, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार जैन, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, एसपी दिव्यांग पटेल ने मुंबई की भरतनाट्यम कलाकार कृष्णभद्रा नम्बूदरी, मणिपुरी नृत्यांगना सुश्री पौशाली चटर्जी तथा शास्त्रीय गायक विनोद मिश्रा को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने जस्टिस श्री अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

                         इस अवसर पर जस्टिस श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्लासिकल आर्ट धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मंच देकर क्लासिकल आर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रायगढ़वासियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अनुभव और एनर्जी से कला को और आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी।

You may also like

Leave a Comment