विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय रोपा पौधा, जनता से की यह अपील

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर, 05 जून 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1972 में स्टॉकहोम कांफ्रेंस के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया था। यह विश्व की प्रथम कांफ्रेंस थी, जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बात हुई थी। यूएनईपी का गठन भी इसी वर्ष हुआ था। इसके अगले वर्ष यानी 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। प्रथम साल की थीम ऑनली वन अर्थ सिर्फ यानि एक पृथ्वी थी।

You may also like

Leave a Comment