अंस होटल पहुंची निगम की सुरक्षा ऑडिट समिति, की जांच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। निगम की सुरक्षा ऑडिट समिति ने गुरुवार शाम शहर के थ्री स्टार अंस होटल की जांच की। इस दौरान शासन के गाइडलाइन के अनुसार सभी पैरामीटर्स का जायजा लिया गया।

       निकाय क्षेत्रों में संचालित समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल सिनेमाघर, आदि सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा समिति गठित की गई है। समिति के सदस्य कार्यपालन अभियंता एवं भवन अधिकारी अमरेश कुमार लोहिया, राजस्व अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, सहायक अभियंता एवं सहायक भवन अधिकारी सूरज देवांगन, उप अभियंता राजेश पंडा, उप अभियंता  मुन्ना ओझा, राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा द्वारा अंस होटल की जांच की गई।

     इस दौरान अग्निशमन के उपकरण, पूर्व में हुए ऑडिट, कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशमन सिलेंडर रिफिलिंग डेट आदि की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन दरवाजे को भी खोलकर एवं बंद कर देखा गया। इस दौरान समय पर अग्निशमन सिलेंडरों की रिफिलिंग करने, आपातकालीन खिड़की एवं दरवाजा सहित अग्निशमन उपकरणों की बीच-बीच में मॉक ड्रिल करने एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए।

You may also like

Leave a Comment