खरसिया के भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग है अमूल्य : राधेश्याम राठिया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

रायगढ़ (सृजन न्यूज)।  खरसिया विधानसभा के भालूनारा में चपले और जोबी भाजपा मंडल के सदस्यता पर्व की बैठक रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार एवं भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष पवन शर्मा के विशेष आतिथ्य में हुई। बैठक में सांसद राठिया ने खरसिया विधानसभा के दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया।

                        उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आप अपने बूथों में घर-घर जाकर पिछले छह महीनों में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार की उपलब्धियों को बताना है। सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में नए सदस्यों को जोड़ना है। वहीं, श्रीकांत सोमावार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में सरगुजा और बस्तर के आदिवासियों क्षेत्रों का अहम योगदान रहा है।आदिवासी भाई हमसे ज्यादा से ज्यादा संख्या जुड़ना चाहते हैं।

        उन्होंने आगे कहा कि हमारे दोनों मंडलों में आदिवासी भाईयों की संख्या ज्यादा है। हमें प्रयास कर उन तक जाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्होंने भाजपा के साथ जोड़ना चाहिए। वहीं, पवन शर्मा ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता कैसे ग्रहण करनी है, उस पर बताया कि मोबाइल से एसएमएस, नमो ऐप, बार कोड और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम के साथ ऑफलाइन भी सदस्य बन सकते हैं। सदस्य बनने के लिए फॉर्मेलिटी पूरी करनी अनिवार्य है।

                 बैठक को महेश साहू, कमल गर्ग, सनत नायक, कन्हैया राठिया, प्रीतम राठिया ने भी संबोधित किया। चपले मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, परखित डनसेना, भूपेंद्र वर्मा, रामाधार गबेल, छेदूराम राठिया, श्रीमती आलम राठिया, धर्म सिंह राठिया, सुखलाल डनसेना, प्यारेलाल चौहान, संजय राठिया, खेम साहू, श्याम सुंदर, राकेश दर्शन, दयाराम दर्शन, महेंद्र पटेल, अनिल यादव सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन जोबी मंडल महामंत्री भूपेंद्र वर्मा और आभार प्रदर्शन उचित सिंह राठिया ने किया।

You may also like

Leave a Comment