घड़ी चौक में जेसीआई ने किया झंडा वंदन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महापर्व के अवसर पर स्थानीय जेसीआई चौक में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त को यह पर्व मनाया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने पूरे जोश खरोश से प्रातः 8:30 बजे राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण किया।

                                संस्था के पूर्व अध्यक्षों एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा संस्था के लगभग सभी सदस्य सपरिवार इस अवसर पर उपस्थित रहे। इसमें पास्ट प्रेसिडेंट जेसी सचिन अग्रवाल, जेसी संजय अग्रवाल, जेसी प्रतीक अग्रवाल, जेसी अजय अग्रवाल, जेसी मुकेश अग्रवाल पूर्णिमा, जेसी मानव अग्रवाल, जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी पंकज अग्रवाल, जेसी विक्रम अग्रवाल, जेसी नितेश अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष जेसी सीए विकास, अग्रवाल सचिव जेसी सुमित बट्टीमार एवं संस्था के अन्य सदस्य जेसी राहुल अग्रवाल, जेसी अभिषेक अग्रवाल, जेसी नितिन शर्मा, जेसी वेदांग बेरीवाल, जेसी आनंद मोदी, जेसी विकास अग्रवाल, जेसी विकास सिंगल, जेसी विनय अग्रवाल, जेसी अनुज बेनीवाल, जेसी सुमन दत्ता, जेसी सुमित अग्रवाल, जेसी अमन अग्रवाल, जेसी अर्पित अग्रवाल, जेसी दिनेश गोयल, जेसी मुकेश केड़िया, जेसी अमन मित्तल, जेसी कुशल जिंदल, जेसी सुमित गोयल, जेसी चंदन मोटवानी, जेसी रजत अग्रवाल उपस्थित रहे।

     इसके साथ ही जेसीआई की लेडी विंग की अध्यक्षा जेसी रेणु गोयल, अपनी कार्यकारिणी सदस्यों में जेसी उमा अग्रवाल ,जेसी स्नेहा अगरवाल, जेसी चंचल अग्रवाल, जेसी रेखा अग्रवाल, जेसी रंजना अग्रवाल, जेसी दीपा अग्रवाल, जेसी छाया अग्रवाल, जेसी काजल अग्रवाल, जेसी स्नेहा अग्रवाल, जेसी सोनू अग्रवाल, जेसी सविता अग्रवाल की उपस्थिति रही। इसके कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने पौधरोपण करते हुए आने वाले समय में अधिक से अधिक जगहों पर हरियाली बिखेरने का संकल्प भी लिया ताकि प्रदूषण मुक्त जीवन जी सकें। प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी नवीन अग्रवाल के द्वारा काफी आकर्षक तरीके से पूरे कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। यह जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

You may also like

Leave a Comment