शहर सरकार के कार्यों पर भाजपा का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : अनिल शुक्ला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

निगम आयुक्त के मनमाने रवैये को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निकाली भड़ास

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने महापौर, सभापति व चुने हुए कांग्रेस के पार्षदगणों के साथ आयुक्त के मनमाने निर्णय और अधोसंरचना मद के मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अनिल शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के द्वारा निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ दोहरा चरित्र और उनके वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया। 

       उन्होंने कहा कि आयुक्त द्वारा सिर्फ और सिर्फ भाजपा वार्डों के विकास कार्य कराए जाने के निर्णय लिए जाने से बीजेपी शासन का दबाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। रायगढ़ निगम के 48 वार्डों में से 43 वार्ड रायगढ़ विधान सभा क्षेत्र के हैं जिसमें 23 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग 32000 मतदाताओं ने भाजपा को वोट किया था। निगम के कांग्रेसी पार्षद के 26 वार्डों में प्रशासन के द्वारा अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए कोई राशि प्रदान नहीं की गई। अधोसंरचना मद से केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों में लगभग 20 लाख रुपये प्रति वार्ड के हिसाब से लगभग 438.81 लाख के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।

                        जबकि पूर्व में कांग्रेस शासन के दौरान राज्य शासन द्वारा विकास के लिए पहले 8 लाख रूपए सभी वार्डों में दिए गए एवं समय-समय पर आवश्यकतानुसार शासन की सभी योजनाओं के लिए राजनीति से ऊपर उठकर शहर विकास हेतु सभी वार्डों में समान राशि दी गई। कांग्रेस कार्यकाल में शहर विकास हेतु पार्षद निधि 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख कर दी गई थी जो सभी दलों के लिए थी किंतु उक्त राशि को भाजपा की सरकार द्वारा षड्यंत्र कर उक्त पार्षद निधि एवं बढ़ी हुई राशि को आजतक आवंटित नहीं किया गया। अनिल शुक्ला ने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए यह कहा कि आयुक्त दबाव में कार्य न करें क्योंकि उनका ओहदा पक्षपात और भेदभाव वाला होगा तो उन्हें जनता के सवालों से हमेशा घिरना पड़ेगा। हम कदापि नहीं चाहते कि उन्हें चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अलावा जनता की अदालत का सामना करना पड़े।

                                प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी अमृत काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, शाखा यादव, संजय देवांगन, विकास ठेठवार, लक्ष्मी साहू, प्रभात साहू, रत्थू जायसवाल, संजय चौहान, रंजना पटेल, प्रभाती महापात्र, पूर्व एल्डरमैन दयाराम धुर्वे, राकेश पांडेय, वसीम खान, रिंकी पांडेय, पिंकी विमल यादव, लक्ष्मीन मिरी, आरिफ हुसैन, रमेश भगत, निर्मला पटेल उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment