स्काई हाई इंटरप्राइजेज के ठेकेदार को निगम ने दिया नोटिस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

काम नहीं करने की स्थिति में ब्लैकलिस्टेड और अमानत राशि राजसात करने की दी चेतावनी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड क्रमांक 24, 25 और 47 में टाइल्स कार्य, नाली पर स्लैब कार्य एवं तालाब में पचरी निर्माण का कार्य नियत समय पर नहीं करने के कारण ठेकेदार को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस पर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की बात कहते हुए कार्य नहीं करने की स्थिति पर ब्लैक लिस्टेड करने एवं अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी भी दी गई है।

                       कृष्ण वाटिका निवासी स्काई हाई इंटरप्राइजेज द्वारा वार्ड क्रमांक 24 पटेल घर से पुलिया तक नाली पर स्लैप कार्य, वार्ड क्रमांक 25 गढ़कलेवा के सामने टाइल्स कार्य एवं वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर दीवानमुड़ा तालाब में पचरी निर्माण के कार्य लिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा वर्तमान में कार्य बहुत धीमी अथवा बंद कर दिया गया है।

             इस पर निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने की बात कही गई है। इसी तरह कार्य नहीं करने की स्थिति पर निगम के समस्त कार्यों से ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है।

            इसी तरह पार्षद निधि से वार्ड क्रमांक 22 में देवांगन घर से जायसवाल घर तक एवं सिंधी काली कॉलोनी झूलेलाल परिसर में सीसी सड़क 8 प्रतिशत अधिक एसओआर मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर राकेश सिंह कालिंदी कुंज से कार्य की लागत 11 लाख 53 हजार एवं पूर्ण करने की अवधि बरसात को छोड़कर तीन माह का अनुबंध किया गया है।

You may also like

Leave a Comment