राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बस्तियों में किया ध्वजारोहण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 78वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में रायगढ़ की सभी 24 बस्तियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ पर्यावरण संकल्प का कार्यक्रम किया।

                               विदित है कि पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के तत्वावधान में विगत दिवस में रायगढ़ नगर की स्वच्छता, सुंदरता, पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू मुक्त रायगढ़ को लेकर 3P (पेड़, पानी, प्लास्टिक) मॉडल में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके अंतर्गत रहवासियों को पर्यावरण संकल्प कराया गया।

                       कार्यक्रम में बस्तियों के सभी गणमान्य नागरिक जन, बंधु,भगिनी और स्थानीय निवासियों का पूर्ण सहयोग एवं उपस्थिति रही। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट ने दी।

You may also like

Leave a Comment