रेल्वे स्टेशन के बाहर नालियों में भरा गंदा पानी, बीमारी फैलने की आशंका

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश भर में रायगढ़  डेंगू का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां हर वर्ष बरसात में डेंगू के मामले में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। डेंगू से हर वर्ष कई लोग पीड़ित हो रहे हैं। इस वर्ष भी डेंगू का आतंक है। वहीं, रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर नालियों में पानी भरने से बीमारी फैलने की आशंका बलवती है।

                      एक तरफ जिला प्रशासन डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने लगातार प्रयास कर रही है। वहीं रेल्वे स्टेशन के सामने चल रहे निर्माण कार्य और ठेकेदारों की लापरवाही डेंगू को बुलावा दे रही है। बता दें कि रेलवे स्टेशन के सामने कुछ महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है, जहां एक बड़ी नाली का अधूरा निर्माण कर रोक दिया गया है। इस कारण वहां बरसात के पहले से ही गंदा पानी जाम हो रहा है। चूंकि वहां का पानी अब बदबू देने की कगार पर है। ऐसे में आने-जाने वाले यात्री तो परेशान हैं ही। इसके अलावा वहां पानी जाम होने से डेंगू होने की प्रबल आशंका है।

              विदित हो कि रेल्वे स्टेशन के सामने बनाई गई नाली में पानी निकासी का कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। इस कारण बरसात का पानी नाली में ही जाम हो रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन इस मामले में रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं नगर निगम के अधिकारी भी इस तरफ झांकने तक नहीं पहुंच रहे हैं।जबकि, रायगढ़ में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन के सामने निर्माण करने वाले ठेकेदारों की लापरवाही से उनके द्वारा निर्माण की गई नालियों से ना निगम प्रशासन द्वारा जाम पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में वहां पर विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं के पनपने की आशंका है। अगर उन स्थानों की प्राथमिकता से जांच नहीं होगी तो यह जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।

You may also like

Leave a Comment