उत्तरी की खरी-खरी : 3 रोज में किसानों को खाद नहीं मिला तो होगा आंदोलन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

खेती किसानी के समय में खाद उपलब्ध नहीं पर विधायक ने कलेक्टर को लिखी पाती

कोसीर (सृजन न्यूज)। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार गाताडीह सहित कोसीर,जशपुर केंद्र में अब तक खाद नहीं पहुंचने को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में खेती किसानी का दिन चल रहा है और किसान खाद के लिए परेशान है।

                              उन्होंने किसानों के हित में एक और पत्र जिला कलेक्टर को लिखा है कि गाताडीह, कोसीर, जशपुर धान खरीदी केंद्र में तत्काल यूरिया, डीएपी, सुपरफास की व्यवस्था हो ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उल्लेखनीय है कि जबसे गाताडीह सेवा सहकारी समिति में घोटाले की खबर चली है, तब से क्षेत्र किसान चिंतित है कि यदि हम खाद ले कि नहीं हमारे नाम पर फर्जी ऋण न चढ़ जाए इसलिए किसान भयभीत हैं।

                                  इन सबको विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने प्रेस के माध्यम से भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के किसान अपने-अपने सोसायटी में खाद बीज एवं केसीसी का उठाव करें। इस संदर्भ में कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी आती है तो हम सदैव साथ खड़े रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment