पड़ोसन को फेसबुक फ्रेंड बनाकर लूट की आबरू

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पड़ोसी महिला को फेसबुक में फ्रेंड बनाने के बाद उसकी अस्मत को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विवाहिता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

                       पीड़ित महिला के आवेदन अनुसार वर्ष 2023 में चक्रधरनगर क्षेत्र में किराया मकान लेकर उसके पति के साथ रहती थी। उसके पड़ोस में नरेश चौहान (25 साल) रहता था। नरेश इसे फेसबुक में फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती किया और चैटिंग करने लगा जिसे मना की, उसके बावजूद भी नरेश चैटिंग और बात करता था। इसके बारे में अपने पति को बताई जिसने भी नरेश को डांटा। कुछ दिनों बाद 16 जून 2023 को महिला का पति काम पर गया हुआ था महिला घर में अकेले थी, नरेश घर आ गया और डराते धमकाते हुये महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद नरेश नुकसान पहुंचाने की धमकियां देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

                     महिला के लिखित आवेदन पर महिला विवेचक द्वारा आरोपी नरेश चौहान के विरूद्ध धारा 64 (2)(ड), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया सके मेडिकल, गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

             आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर व हमराह स्टाफ शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment